(जनशक्ति खबर) मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों के खिलाफ रविवार को कांग्रेस बिहार के सभी जिलों में करेगी सत्याग्रह आंदोलन।

 


जिस तरह राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से बेदखल किया गया है। उसके बाद कांग्रेस के तमाम नेता आक्रोशित हैं। देश के कई शहरों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे में बिहार कांग्रेस ने भी राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई और मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों एवम् लोकतंत्र को समाप्त करने की मंशा के विरोध में रविवार सत्याग्रह आंदोलन करने की घोषणा की है।पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा यह आंदोनल रविवार को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक गांधी मैदान, पटना में, गांधी मूर्ति के नीचे किया जाएगा। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ इस सत्याग्रह आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।


बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है वो निंदनीय है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई ने यह बताया कि देश में लोकतंत्र की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उतारू है। इसी के खिलाफ बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में एक दिवसीय सत्याग्रह गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे किया जाएगा। 

राजेश राठौड़ ने बताया कि यह आंदोलन सभी जिलों में भी सत्याग्रह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। सत्याग्रह कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल की नेता अजीत शर्मा सहित तमाम विधायक, सांसद , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधान पार्षद गण, पूर्व पार्षद, एवं सभी वरिष्ठ नेता गण सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी गण, अध्यक्ष गण, एवं कार्यकर्ता गण इस कार्यक्रम में प्रमुखता से भाग लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) महाकुंभ भगदड़ में 17 लोगों की मौत,लगभग 80 लोग घायल।

(जनशक्ति खबर) बक्सर की महिला भूलकर पहुंचगई इंदौर,दिमागी हालत ठीक नहीं इस no पर करे संपर्क।

(जनशक्ति खबर) Bihar Land Survey: बिहार के सभी DM की रैंकिंग जारी...कौन 'समाहर्ता' हुए फिसड्डी तो किसने मारी बाजी, सभी 38 डीएम के बारे में जाने।