(जनशक्ति खबर)Bihar 12th Result 2023: कभी भी जारी किया जा सकता है इंटरमीडिएट का रिजल्ट, SMS के जरिए ऐसे कर पाएंगे चेक।
Bihar Board Class 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 12वीं क्लास यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। 12वीं के स्टुडेंट्स परीक्षा खत्म होने के बाद से ही अपने रिजल्ट इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। ऑफीशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा 12वीं के स्टुडेंट्स अपनी पीरक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। इससे पहले ऐसा कहा जा रहा थी रिजल्ट कल यानी 18 मार्च 2023 को ही जारी किया जा सकता है।
पर उस दिन रिजल्ट को जारी नहीं किया गया। पिछले साल इस तारीख को जारी किया गया था रिजल्ट बता दें कि बिहार बोर्ड के 12वीं के स्टुडेंट्स की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसके साथ स्टुडेंट्स का वेरिफिकेशन प्रॉसेस भी खत्म हो चुका है। साल 2022 की बीत की जाय तो उस साल 12वीं के रिजल्ट को 16 मार्च के दिन जारी किया गया था।
साल 2022 में कुल पास स्टुडेंट्स का प्रतिशत 80.15% था। साल 2022 की बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 13,25,749 स्टुडेंट्स शामिल हुए थे जिनमें से 1062557 स्टुडेंट्स ने परीक्षा को पास किया था। SMS के जरिए चेक कर सकते हैं रिजल्ट बिहार बोर्ड के 12वीं के स्टुडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टुडेंट्स को मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 12 ROLL-NUMBER टाइप करना होगा।
फिर इसे 56263 पर भेजना होगा। इसके बाद कुछ ही देर में SMS के जरिए रिजल्ट को आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट के बाद बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जारी करेगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के लास्ट में 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ