(जनशक्ति खबर)पुलिसकर्मी सम्मानित : CM नीतीश कुमार ने थानों में महिला डेस्क और सोसल मीडिया केन्द्र का किया उद्घाटन।

 


पढ़े उपेन्द्र सिंह का रिपोर्ट-----बिहार के 500 थानों में अलग से महिला डेस्क की सुविधा मिलेगी...और इसकी शुरूआत आज राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने किया है.नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस के लिए सोसल मीडिया केन्द्र की भी शुरूआत की है,जिसके बाद बिहार पुलिस सोसल प्लेटफार्म पर ज्यादा एक्टिव नजर आयेगी.बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित समारोह में नीतीश कुमार एवं बिहार के डीजीपी आर.एस भट्टी समेत पुलिस विभाग के आलाधिकारी शामिल हुए.इस मैदान में रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसमें बिहार पुलिस के 9 प्लाटून शामिल हुई. हो रहा है।सीएम नीतीश कुमार ने पैरेड की सलामी भी ली..महिला सहायता डेस्क एवं सोसल मीडिया केन्द्र के उद्घाटन के साथ ही कई पुलिस अधिकारी एवं जवानों के बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया.सम्मानित होने वाले में पहला नाम एसटीएफ डीएसपी रामाकांत प्रसाद को वीरता पदक से सीएम नीतीश कुमार ने सम्मानित कियाइसके साथ ही पुलिस अवर निरीक्षक धनराज कुमार,पुलिस निरीक्षक विरेन्द्र कुमार मेधावी,सिपाही धर्मेन्द्र कुमार समेत अन्य़ पुलिस अधिकारी और जवान हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।