(जनशक्ति खबर)पूर्व शिक्षक सिद्धनाथ सिंह की हुई मृत्यु , समाज में शोक की लहर

(बक्सर)


पूर्व शिक्षक सिद्धनाथ सिंह की हुई मृत्यु , समाज में शोक की लहर

जिले के जाने माने पूर्व शिक्षक सिद्धनाथ सिंह का कल गुरुवार प्रातः 3 बजे पटना के हाई  टेक हॉस्पिटल में निधन हो गया। सिद्धनाथ सिंह का जन्म सन् 1940 में जिले के केसठ प्रखंड के महादेवगंज गांव में हुआ था। ये सन 2000 में कोरान सराय मध्य विद्यालय से सेवानिवृत हुए और वर्तमान में बक्सर शहर के नेहरू नगर में रहते थे। ये अपने पीछे शोक संतप्त परिवार छोड़ गए,  पुत्र योगेंद्र सिंह जाने माने समाजसेवी है, बड़ी पोती अंशु कुमारी सरकारी शिक्षिका है, बड़े पोते आदर्श कुमार आईआईटी गांधीनगर से PhD हैं और कैनेडा में क्वींस यूनिवर्सिटी में बतौर वैज्ञानिक कार्यरत हैं।

इनके बारे में बताते हुए जिले के जानी मानी हस्तियों ने शोक व्यतीत किया जिनमें डुमरांव महाराज चंद्रविजय सिंह, युवराज शिवांग विजय सिंह, जनशक्ति सुप्रीमो रवीन्द्र  सिंह  शाहबादी रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन ए के सिंह, राजनारायण सिंह (दहिवर), गीतकार पंकज बंसुधरी, अरुण सिंह, मटरू बाबा, भैरव कुंवर, निर्मल सिंह कुशवाहा(वरिष्ठ राजद नेता), शिक्षक नेता कृष्णकांत मिश्र, हीरालाल पांडे और अन्य शामिल है। इनकी अंतिम यात्रा 25 फरवरी, शनिवार  प्रातः 8 बजे नेहरू नगर से मुक्तिधाम, चरित्रवन को प्रस्थान करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज