(जनशक्ति खबर) आरा में भूमि विवाद में एक बुजुर्ग को मारी गोली, हालत नाजुक.

(आरा)


भूमि विवाद में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव में सामने आयी है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक बुजुर्ग को जमीन के लिए गोली मार दी। गोली मारने के बाद हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।


बताया जाता है कि गड़हनी थाना के बराप गांव में तिलक धारी सिंह का जमीन विवाद गांव के ही सुमन सिंह से चला आ रहा है। 41 डिसमिल जमीन के विवाद में आज तिलक धारी सिंह के छोटे भाई 60 वर्षीय लाल बाबू सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली दाहिने पैर में लगी है।


घायल लाल बालू के परिजनों के मुताबिक उनके बड़े भाई तिलकधारी सिंह का गांव के ही सुमन सिंह के साथ 41 डिसमिल से ज्यादा की जमीन का विवाद चल रहा था। जिसे लेकर आज उन्होंने तिलकधारी सिंह के छोटे भाई लालबाबू सिंह को निशाना बनाया। शौच से घर लौटने के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। पहले से घात लगाए बैठे सुमन सिंह, कुंदन सिंह और अन्य लोगो ने घेर लिया और गोली चलाने लगे जिसमे लालबाबू सिंह को गोली लग गई और वंही पर गिर गए।परिजनों को इसकी सूचना मिली तो जख्मी हालत में व्यक्ति को गड़हनी पीएसची ले गए जहां से गम्भीर हालात को देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर गड़हनी थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। वहीं पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत गड़हनी थाने को दर्ज कराय है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज