(जनशक्ति खबर)जिलाधिकारी ने की नगर विकास बिभाग की बैठक।

 सोमवार के जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को रैन बसेरा का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्था कर


ने हेतु निर्देश दिया गया। बक्सर एवं डुमराँव के नगर परिषद क्षेत्र में वृद्धि होने के कारण नगर क्षेत्र के सीमा पर साइनेज आदि लगाने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि NH-84 पर सरकारी जमीन पर्याप्त है, के आलोक में ग्रीन हॉट बाजार को विकसित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी विकास शाखा पदाधिकारी बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव उपस्थित थे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज