(जनशक्ति खबर)कोरान सराय थाने में हुई यमुना सिंह की हत्या की हो सीबीआई जांच: डुमरांव महराज।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम पर हो 302 का मुकदमा शाहबादी।

 कोरान सराय थाने में हुई यमुना सिंह की हत्या की हो सीबीआई जांच: डुमरांव महराज।




यमुना सिंह की गिरफ्तार करने वाली टीम के सभी सदस्यों पर हो 302 का मुकदमा: शाहाबादी।


बक्सर ---- पुलिसिया बर्बरता का शिकार थाने में आत्महत्या को मजबुर हुए कोरानसराय थाना अंतर्गत कोपवां गांव निवासी यमुना सिंह के परिजनों से मुलाकात करने वालों का तांता लग गया हैं आज महाराणा फाउंडेशन बक्सर के लोगो के साथ डुमरांव महराजा चंद्रविजय सिंह व जनशक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी मृतक यमुना सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना व इस कांड से संबधित सारी जानकारी लेते हुए हर पल परिवार के साथ खड़ा रहने के साथ यमुना सिंह को उचित न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने की बात कही गई। डुमरांव महराजा चंद्रविजय सिंह ने कहा कि यह पुलिस कि बर्बरता पूर्ण करवाई घोर निंदनीय हैं, किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति को इस तरह पीटते हुए थाने ले जाने और पीट पीट कर थाने में मौत के घाट उतार देने की करवाई किसी भी प्रकार उचित नहीं हैं। थाना प्रभारी और उस टीम पर 302 का केस दर्ज होना चाहिए और उसे फांसी की सजा होनी चाहिए, साथ ही इस घटना की सी बी आई से जांच होनी चाहिए। जनशक्ति के संयोजक रविन्द्र सिंह शाहाबादी ने कहा कि यह मामला जनता और पुलिसिया जुल्म का हैं, किसी भी आरोपी को पीटने का अधिकार किसी भी पुलिस को नहीं हैं, आज पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आ रहा हैं।  फिर, आज हर थाने में किसी भी निर्दोष को फंसा दिया जाता हैं और निर्दोषों द्वारा बार बार जांच जा गुहार लगाने पर भी पुलिस कप्तान द्वारा कोई जांच नहीं होती, सीधे गिरफ्तारी ही की जाती हैं। किसी का लाइफ चौपट किया जाता हैं तो कोई आत्महत्या करने को मजबुर किया जाता हैं। आज यमुना सिंह के साथ जो हुआ हैं यह उनकी हत्या हैं इसमें दरोगा से लेकर उपर के अधिकारी तक शामिल हैं अगर नहीं होते तो थाना प्रभारी अब तक सलाखों के पीछे होते। इस कांड का सीबीआई से जांच कराकर सभी दोषी पुलिसकर्मी पर 302 मुकदमा दर्ज हो। योगेंद्र सिंह ने कहा कि अगर थाना प्रभारी गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमलोग आंदोलन पर मजबुर होंगें। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। मातमपुर्सी में पहुंचने वालो में शिवरात्रि हास्पिटल के डा आशुतोष सिंह, जगदीश सिंह, चुनू सिंह, बंशी सिंह, विनोद सिंह, पंकज बसुधरी सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) महाकुंभ भगदड़ में 17 लोगों की मौत,लगभग 80 लोग घायल।

(जनशक्ति खबर) बक्सर की महिला भूलकर पहुंचगई इंदौर,दिमागी हालत ठीक नहीं इस no पर करे संपर्क।

(जनशक्ति खबर) Bihar Land Survey: बिहार के सभी DM की रैंकिंग जारी...कौन 'समाहर्ता' हुए फिसड्डी तो किसने मारी बाजी, सभी 38 डीएम के बारे में जाने।