दारोगा सिंह बने किसान मोर्चा जनशक्ति के उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष।बधाइयों का लगा ताता।

 


 दे


देश में समानता का अधिकार, राईट टू रिकॉल, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य सामाजिक समस्याओं की समाधान के लिए संघर्ष के प्रति संकल्पित जनशक्ति संगठन ने अपना विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश में भी अपना पैर पसारना शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश प्रभारी नागमणि दुबे उर्फ अमर दुबे जी की अनुशंसा पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के उतरवली गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ किसान व पूर्व प्रधानाचार्य श्री दारोगा सिंह को  उत्तर प्रदेश का किसान मोर्चा जनशक्ति का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति की घोषणा जनशक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी और राष्ट्रीय संगठन सचिव कमलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से कार्यालय से पत्र जारी कर की। विदित हो कि श्री दारोगा सिंह सामाजिक रूप से एक कर्मठ व संघर्षशील किसान व विद्वान हैं जो पहले भी सामाजिक समस्याओं के लिए संघर्ष कर अपनी पहचान समाज में बनाए हुए हैं। उनके संगठन में जुड़ने से निश्चित ही संगठन अब उत्तर प्रदेश में भी मजबूत होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज