संदेश

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

चित्र
 (पटना) पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के डीपफेक वीडियो को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्‍ली पुलिस ने भाजपा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में कांग्रेस और कांग्रेस आईटी सेल का नाम है.यह एफआईआर नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज की गई है, जिसमें वीडियो के जरिए पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी की छवि को खराब करने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और समाज में भ्रम फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां के डीपफेक वीडियो मामले में भाजपा दिल्ली के चुनाव प्रकोष्ठ संयोजक संकेत गुप्ता ने 10 सितंबर की शाम बिहार कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल द्वारा पोस्ट एक एआई वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. कांग्रेस हैंडल से AI जनरेटेड फर्जी वीडियो शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर 2025 को शाम 6:12 बजे कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (INC बिहार) से एक्‍स प्लेटफॉर्म पर एक एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो जारी किया गया. शिकायत में कहा गया कि यह एआई और डीपफेक तकनीक से तैयार किया गया वीडियो है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को उनकी मां के सा...

(जनशक्ति खबर) बिहार में आई नौकरी की बहार, अब बिना B.Ed-TET वाले भी बन सकेंगे शिक्षा अधिकारी, 900 से ज्यादा वैकेंसी।

चित्र
 (पटना) बिहार में चुनावी तैयारी के साथ-साथ युवाओं को नौकरी देने की तैयारी भी जोरों पर है। प्रदेश में नौकरी की बहार की फेहरिस्त में एक नया बंपर मौका आया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रदेश में एक बार फिर शानदार अवसर है।बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलमेंट ऑफिसर (AEDO)भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पूरे भर्ती अभियान में 900 से ज्यादा पदों को भरे जाने की तैयारी है। राज्य में सरकारी नौकरी के लिए बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2025 विज्ञापन संख्या 87/2025 की आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होनी है। योग्य और इच्छुक उम्मीवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 26 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स कुछ इस तरह बिहार भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 935 पदों को भरा जाएगा, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए 319 पद आरक्षित हैं। यहां देखें कैटगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स- कैटेगरी कुल पद पुरूषों की सीट महिलाओं की सीट जनरल 374 243 131 आर्थिक रुप से कमजोर 93 60 33 पिछड़ा वर्ग 112 73 39 अनुसूचित जाति...

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।

चित्र
  ( पटना ) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम।बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहा स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन खत्म हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को संशोधित वोटर लिस्ट जारी की। आयोग द्वारा नई वोटर लिस्ट इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश कर दी गई है।इसके अलावा सभी 38 जिलों के डीएम के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी वोटर लिस्ट की कॉपी सौंपी गई है। यह वोटर लिस्ट स्पेशल रिवीजन के बाद तैयार की गई है। बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद 65 लाख वोटर कम हो गए हैं। राज्य के 6 जिले ऐसे हैं, जहां एक लाख से अधिक लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा पब्लिश ये वोटर लिस्ट अंतिम नहीं है। वोटर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़ने या हटने या गलत जानकारी को लेकर शिकायत कर सकते हैं। उन्हें सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा 2 अगस्त से 1 सिंतबर तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां लोग वोटर लिस्ट से जुड़ी आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। देखें किस जिले में कितने मतदाताओं के नाम हटे स...

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

चित्र
 केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज यमन में फांसी की होने वाली थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ की ये फांसी की सजा फिलहाल टाल दी गई है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।उन्हें यमन में 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी। निमिषा प्रिया को फांसी से बचाने के लिए भारत सरकार हरसंभव कोशिश कर रही थी। कहा जा रहा था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बचाना मुश्किल है। लेकिन अब खबर है कि उनकी फांसी को टाल दिया गया है। क्यों हुई हैं फांसी की सजा मीडिया रिपेाटर्स की माने तो यमन की अदालत ने निमिषा प्रिया को हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई है। वह 2017 से यमन की जेल में बंद है, निमिषा को यमन के नागरिक तलाल एब्दो महदी की हत्या का दोषी पाया गया था, उस पर आरोप थे कि उन्होंने महदी के पास जमा अपना पासपोर्ट पाने के लिए उन्हें बेहोशी के इंजेक्शन दिए लेकिन इन इंजेक्शन के ओवरडोज की वजह से महदी की मौत हो गई थी। केरल की हैं निमिषा केरल के पलक्कड़ की रहने वाली नर्स निमिषा अपने पति और बेटी के साथ पिछले लगभग एक दशक से यमन में काम कर रही थीं। 2016 में यमन में हुए गृहयुद्ध की वजह से देश से बाहर आने-जाने पर पाबंद...

(जनशक्ति खबर) भारी विरोध के बाद बिहार में ढीले पड़े चुनाव आयोग के तेवर, दस्तावेज़ पर ज़ोर ख़त्म।

चित्र
( पटना ) चुनाव आयोग ने बिहार में भारी विरोध और परेशानियों के बाद चुपचाप यह फ़ैसला सुनाया है कि जिन 11 दस्तावेजों की सूची दी गई थी उनमें से अगर एक भी डॉक्यूमेंट किसी के पास नहीं है तब भी उसका एन्यूमरेशन फॉर्म जमा हो सकता है।इससे साफ़ पता चलता है कि चुनाव आयोग ने जो शुरुआती तेवर दिखाए थे वह अब ढीले पड़ चुके हैं लेकिन इसमें कुछ पेच अब भी बाकी है। बिहार में चुनाव आयोग को एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण करना था लेकिन फ़िलहाल वह अपने ही आदेश की लगातार समीक्षा कर रहा है। दस्तावेज़ों के मामले में चुनाव आयोग तो पीछे हट गया है लेकिन वह अभी कह रहा है कि अगर वोटर कार्ड बना हुआ है तो भी गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरना ज़रूरी है। एसआईआर का दाँव उल्टा पड़ा? याद रखने की बात यह है कि शुरू में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेताओं ने इस प्रक्रिया का समर्थन किया था, लेकिन लगता है कि उनका यह दांव उल्टा पड़ गया और अब चुनाव आयोग को बैकफुट पर जाना पड़ा है। खास तौर पर जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं का मानना था कि इस तरह की दस्तावेज की शर्तों से उनके अति पिछड़े और महिला वोटरों पर काफी बुरा ...

(जनशक्ति खबर) करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त हुई मौत

चित्र
  बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur Death) का निधन हो गया है. यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वे पोलो खेल रहे थे.खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए. संजय कपूर एक जाने-माने उद्योगपति थे और उन्हें पोलो खेल का बहुत शौक था. उनका यूं अचानक चला जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है. करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे संजय कपूर आपको बता दें कि संजय कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी. इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान. हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई और 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी. 2016 में उनका तलाक हो गया. तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना शामिल थी. यह मामला काफी समय तक मीडिया में छाया रहा था. प्रिया सचदेव से की थी दूसरी शादी करिश्मा से शादी के बाद संजय कपूर न...

(जनशक्ति खबर) अहमदाबाद विमान हादसा: क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे सवार।

चित्र
 अहमदाबाद विमान हादसा: क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे सवार।अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हुआ है. सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani Air India Plane Crash) भी इस फ्लाइट में मौजूद थे.।ये पैसेंजर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघानी इलाके में क्रैश हो गया. क्रैश के बाद आसमान में धुआं देखा गया है. विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार यात्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है. यात्रियों की सूची में पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी नाम है. यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस विमान ने 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और 1 बजकर 40 मिनट पर विमान क्रैश हो गया. यह विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री भी पार नहीं कर पाया और ऊपर जाते-जाते अचानक नीचे बैठता सा दिखा और फिर मौके से धुएं का गुबार उठा. बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुआ विमान - Boeing 787-8 Dreamliner - थ...