संदेश

(जनशक्ति खबर) पायल मोदी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश,चिराग पासवान पर लगाया गंभीर आरोप।

चित्र
 '( पटना) ! कभी सोचा नहीं कि जिंदगी यह सब करने पर मजबूर कर देगी', केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan पर लगे गंभीर आरो प।मध्य प्रदेश में जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।सौभाग्य से, उन्हें समय रहते बचा लिया गया और अब उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से पहले, उन्होंने एक पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पांच अन्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह पत्र वायरल हो गया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। पत्र में पायल मोदी ने खुद को जयश्री गायत्री की डारेक्टर बताया। पायल ने लिखा कि इसे अब मेरी बदकिस्मती कहें या कुछ और, कभी सोचा नही कि ज़िंदगी यह सब करने पर मजबूर कर देगी। पायल के पत्र में जिन व्यक्तियों के नाम हैं उनमें चंद्र प्रकाश पांडे, वेद प्रकाश पांडे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा और हितेश पंजाबी शामिल हैं। इनमें से कुछ कथित तौर पर चिराग पासवान से जुड़े हुए हैं। कथित तौर पर उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके सीजीएसटी, एफएफएसआई, ईओडब्ल्यू और ईडी जैसी एजेंसियों द्वारा उनके व्यवसायों ...

(जनशक्ति खबर) रेलवे इंजीनियर को उठाकर लड़की ने कर दी जबरदस्ती शादी।

चित्र
 ( पटना )?बिहार के वैशाली जिले में पकड़उवा विवाह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुराने दिनों की याद दिला दी। समस्तीपुर रेल मंडल के से क्शन इंजीनियर दुर्गाशरण को कुछ अज्ञात लोगों ने बोलेरो गाड़ी में अगवा कर लिया और जबरन उनकी शादी करवा दी।दुर्गाशरण शनिवार की शाम अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से विदुपुर जा रहे थे। इसी दौरान 10-15 लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें अगवा कर लिया। पुलिस को दोस्त ने तुरंत सूचना दी, और अगले दिन पुलिस ने जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी गांव से दुर्गाशरण को दुल्हन के साथ बरामद किया। इंजीनियर का आरोप: जबरन शादी और मारपीट! दुर्गाशरण ने आरोप लगाया कि अगवा करने वालों ने उनके साथ मारपीट की और शादी के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। शादी के बाद दुर्गाशरण की मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में नया मोड़ : लड़की ने दिया चौंकाने वाला बयान मामला तब और उलझ गया जब लड़की ने दावा किया कि उसकी दुर्गाशरण से एक साल पुरानी जान-पहचान है। लड़की का कहना है कि दुर्गाशरण ने श...

(जनशक्ति खबर) महाकुंभ भगदड़ में 17 लोगों की मौत,लगभग 80 लोग घायल।

चित्र
 प्रयागराज महाकुंभ में 29 जनवरी की रात 1 बजे भगदड़ मचने की सूचना है. चश्मदीदों का दावा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हैं.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अन्य प्रशासनिक इकाईयां पहुंचीं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया.संगम तट पर दर्जनों एम्बुलेंस मौजूद हैं औ र लगातार घायलों को निकला जा रहा है. घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भिजवाया जा रहा है. चश्मदीदों का कहना है कि 50-80 लोग घायल हैं.वही मीडिया रिपोर्ट की माने तो 17 की मौत हो गई है।घायलों को महाकुंभ स्थित केंद्रीय अस्पताल में लाया जा रहा है. बता दें मौनी अमावस्या के स्नान के कारण 8-10 करोड़ लोगों की भीड़ महाकुंभ पहुंच गई थी.मेला क्षेत्र में लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि कोई भी संगम घाट की तरफ ना जाए. लोग जल्द से जल्द बाहर निकलने की कोशिश करें.भगदड़ के बाद NSG ने संभाला मोर्चा संगम पर भगदड़ के बाद NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है. कमांडो ने जेटी के आस-पास को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही शहर की सड़कों पर जिन सुरक्षा जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्हें अब संगम की ओर भेजा जा रहा है. संगम पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा ज...

(जनशक्ति खबर) कानून सबके लिए बराबर है।एक आईपीएस का हो गया उम्र कैद की सजा।जाने कौन है आईपीएस जहूर हैदर जैदी

चित्र
  हिमाचल प्रदेश कैडर के पूर्व आईजी आईपीएस जहूर हैदर जैदी को सीबीआई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. उनके साथ डीएसपी सहित 8 अन्य पुलिस कर्मचारियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. यह सजा हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया रेप और मर्डर केस में एक आरोप की जेल में हुई मौत के मामले में सुनाई गई. आइए जानते हैं कि जहूर हैदर जैदी ने कहां तक पढ़ाई लिखाई की है और उन्होंने कब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी.जहूर हैदर जैदी को 2010 में उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था. वह 2017 में आईजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर नियुक्त किए गए थे. उनकी गिनती हिमाचल प्रदेश के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती थी. मामले में उन्हें आरोपी बनाए जाने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. 27 जनवरी 2023 को उनकी सेवाएं राज्य सरकार की ओर से बहाल कर दी गई थी. Ex IPS Zahur Haider Zaidi Profile: बीटेक की डिग्री जहूर हैदर जैदी का जन्म यूपी के लखनऊ में 1968 में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की. बीटेक के बाद वह यूपीएससी सिवि...

(जनशक्ति खबर) बिहार के अफसर तो करोड़पति निकले, रेड में मिले 2 बेड भरकर 500-500 के नोट, गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई

चित्र
  बिहार के अफसर तो करोड़पति निकले, रेड में मिले 2 बेड भरकर 500-500 के नोट, गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई। बिहार में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण (Bihar Education Officer House Raid) के आवास समेत कई ठिकानों पर सुबह से बिहार विजिलेंस टीम की छा पेमारी (Bihar Vigilance Raid) चल रही है.उनके घर दरभंगा, मधुबनी, बेतिया, और समस्तीपुर समेत अन्य ठिकानों पर विजिलेंस की चार टीमें छापेमारी कर रही है. समस्तीपुर में भी छापेमारी चल रही है. दरअसल समस्तीपुर में डीईओ का ससुराल है. ये रेड बिहार स्पेशल सर्विलेंस यूनिट के ADG पंकज कुमार दराद के निर्देश पर की गई है. उनके ठिकानों से करोड़ों रुपए नकद बरामद किए गए हैं. रकम इतनी ज्यादा है कि गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है. अब शिक्षा विभाग के कई और अधिकारी भी विजिलेंस के रडार पर हैं.बिहार के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास पर रेड) करोड़ों की नकदी, मंगवाई नोट गिनने की मशीन करोड़ों की नकदी के साथ ही उनके ठिकानों से चल-अचल संपत्ति के कागजात भी बरामद किए गए हैं. ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन और छापेमारी अभी भी जारी है. जिला शिक्षा अधिकारी के घर से इतनी र...

(जनशक्ति खबर) SSP ऑफिस में दरोगा और सिपाही की जबरदस्त लड़ाई, जमकर चले लात-घूसे;

चित्र
  SSP ऑफिस में दरोगा और सिपाही की जबरदस्त लड़ाई, जमकर चले लात-घूसे ; पुलिस का काम  काम गुंडे-मवालियों को दबोचना है। आम जनता के झगड़ों को सुलझाना और लोगों को कानून के प्रति जवाबदेह बनाना है। पुलिस अपने यह काम न भी करे तो कम से कम गुंडे-मवालियों के तरह सरेआम लड़ना तो उन्हें बिल्कुल शोभा नहीं देता।लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी में दो पुलिसकर्मियों ने ऐसा ही किया। वह सरेआम गुंडे-मवालियों की तरह लड़ने लगे और दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे चले। अखाड़ा बना SSP ऑफिस घटना झांसी में एसएसपी ऑफिस कैंपस की है। यहां एक दरोगा और सिहापी के बीच जमकर लात-घूसे चले। दोनों गुत्थम-गुत्था हो गए और जमकर गाली-गलौज करते हुए एक दूसरे पर कभी लात तो कभी घुसे से प्रहार करते रहे। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को छुड़ाने की बड़ी कोशिश की, लेकिन दोनों में से कोई भी लड़ाई खत्म करने के मूड में नजर नहीं आया। दोनों के बीच बचाव के लिए वहां मौजूद कई पुलिसकर्मी पहुंचे, जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। इसके बावजूद दोनों लात-घूसे चलाते रहे और गाली-गलौज भी जारी रही। काफी देर तक हाथापाई के बाद पुलिसकर्मियों न...

(जनशक्ति खबर)!Kolkata Rape Murder case: महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या करने वाले संजय रॉय को उम्रकैद की सजा

चित्र
Kolkata Rape Murder case: महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या करने वाले संजय रॉय को उम्रकैद की सजा , सियालदह कोर्ट ने सुनाया फैसला।कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप मर्डर केस में आज संजय रॉय को सजा मिली. दोषी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. 12:30 बजे कोर्ट ने दोषी संजय, CBI और पीड़ित परिवार के वकील की बातें सुनीं.जज अनिर्बान दास ने संजय से कहा कि यह बताया जा चुका है कि तुम किन अपराधों के दोषी हो. कोलकाता पुलिस के पूर्व नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सजा सुनाने के लिए कोलकाता की अदालत में लाया गया. सियालदह के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अनिरबन दास ने सजा सुनाने से पहले सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे संजय रॉय का बयानसजा सुनाए जाने के दौरान संजय रॉय के वकील ने कहा, भले ही यह दुर्लभतम मामला हो, लेकिन इसमें सुधार की गुंजाइश होनी चाहिए. अदालत को यह दिखाना होगा कि दोषी क्यों सुधार या पुनर्वास के लायक नहीं है... सरकारी वकील को सबूत पेश करने होंगे और कारण बताने होंगे कि वह व्यक्ति सुधार के लायक क्यों नहीं है और...