संदेश

(जनशक्ति खबर) लालू से मिलने तेजप्रताप संग राबड़ी आवास पहुंचे स्पीकर अवध बिहारी चौधरी, जानिए क्या है वजह।

चित्र
  पटना: सियासी हलचल और पक्ष- विपक्ष के बयानबाजी के बीच राबड़ी आवास पर हलचल देखी जा रही है.आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी मिलने पहुंचे हैं.विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के साथ लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप भी साथ थे.लालू यादव से मुलाकात के बाद जब अवधि बिहारी चौधरी बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की.मीडिया के सवाल पर अवध बिहारी चौधरी ने नये साल की बधाई और शुभकामनायें देते हुए आवास के लिए निकल गये.उन्हौने किसी भी सियासी सवाल या कयास को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब नहीं दिया. मिली जानकारी के अनुसार तेजप्रताप के साथ अवध बिहारी चौधरी राबड़ी आवास पहुंचे थे.वे करीब 15 मिनट तक वहां रहे और फिर निकल गये.ये मुलाकात महाज नये साल की बधाई और शुभकामना तक ही सीमित है या इस मुलाकात के कोई राजनीतिक माइने भी है.इसका पता बाद में ही पता चल पायेगा।

(जनशक्ति खबर) RJD विधायक के बिगड़े बोल, माँ सरस्वती और ब्रह्मा को बताया चरित्रहीन, हिन्दू संगठनों ने मचाया बवाल।

चित्र
 (पटना) बिहार में राजनीतिक भूचाल उठा हुआ है। ऐसे में इसे और भड़काने का काम राजद के MLA फतेह बहादुर सिंह कुशवाहा ने किया है। उन्होंने सनातन धर्म और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लालू यादव की पार्टी के MLA फतेह ने माँ सरस्वती एवं ब्रह्मा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कुशवाहा समाज से ताल्लुक रखने वाले एवं बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से सत्ताधारी राजद के MLA फतेह ने कहा, ' आप ही के ग्रंथ में लिखा हुआ कि सुरसती (सरस्वती) जो है, ब्रह्मा की बेटी है तथा ब्रह्मा जी का अपनी ही पुत्री पर नियत खराब हुआ और उन्होंने (ब्रह्मा) उनके साथ शादी कर लिया। आप खुद समझिए… पूजा किसका होता है, चरित्रवान का या चरित्रहीन का?' राजद MLA ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'ये चरित्रवान-चरित्रहीन वाली बात मैं नहीं बोल रहा हूँ, ये संत कबीरदास ने कहा है। मैं उनका कहा हुआ बात कह रहा हूँ। उन्होंने आगे कहा कि स्कूलों में सरस्वती जी की प्रतिमा नहीं लगाई जानी चाहिए।' बता दें कि माँ सरस्वती को विद्या की देवी कहा जाता है तथा हिन्दू धर्म में उन्हें हर घर म...

(जनशक्ति खबर) ललन सिंह का जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, CM नीतीश के हाथ आई पार्टी की कमान।डिप्टी सीएम ने नीतीश कुमार को दी बधाई।

चित्र
  उपेन्द्र सिंह___दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सक्रियता को देखते हुए मैंने ये फैसला लिया है.अब नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की कमान आ गई है। ललन सिंह ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है, बाकी के नेताओं ने सर्वसम्मति से सहमति दे दी है, यानी जेडीयू के नए अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद होंगे. वे ही संगठन और सरकार के बॉस होंगे. आने वाले दिनों में नीतीश दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ संभालते देखे जाएंगे. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे एक्टिव थे. उन्होंने करीब एक दर्जन मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की थी. इन नेताओं से संगठन को लेकर चर्चा की गई और उसके बाद बदलाव की तैयारी शुरू की गई. कहा जा रहा है कि इन नेताओं की तरफ से कहा गया कि अब पार्टी की कमान उन्हें (नीतीश) अपने हाथों में ले लेना चाहिए, चूंकि आम चुनाव नजदीक हैं और नीतीश ही राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का चेहरा हैं, इसलिए अलायंस से लेकर अन्य जरूरी...

(जनशक्ति खबर)डीएम ने सिमरी प्रखण्ड अंतर्गत केशोपुर पंचायत में हो रहे उप निर्वाचन का किया निरीक्षण।

चित्र
(बक्सर) गुरुवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा सिमरी प्रखण्ड अंतर्गत केशोपुर पंचायत में हो रहे उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय केशोपुर एवं उच्च विद्यालय केशोपुर में पंचायत समिति सदस्य के लिए रिक्त पद हो रहे मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वहाँ प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराने हेतु निदेशित किया गया। जिससे मतदान केन्द्र पर हो रहे मतदान को भयमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न किया जा सकें। तत्पश्चात डीएम के द्वारा सिमरी प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित एम0ओ0आई0सी0 को शिकायत पेटी रखने एवं स्वास्थ्य केन्द्र का पर्याप्त साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा ईलाज कराने आए हुए आंगतुकों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी वार्डों में भ्रमण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश...

(जनशक्ति खबर) बक्सर जिला अंतर्गत कार्यरत अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को लैपटॉप (चार्जर, बैग सहित) समाहरणालय परिस में दी गई।

चित्र
(बक्सर) बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त लैपटॉप का अपर समाहर्ता बक्सर के आदेश ज्ञापांक 03-3623/राज0 दिनांक 21.12.2023 के निदेशानुसार बक्सर जिला अंतर्गत कार्यरत अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को लैपटॉप (चार्जर, बैग सहित) समाहरणालय परिस में दी गई। जिन सभी का मिला लैपटॉप उन सभी का नाम- श्री रजनीकांत अंचलाधिकारी इटाढी, श्री कौशल कुमार अंचलाधिकारी चक्की, श्रीमती निधि ज्योत्सना राजस्व अधिकारी बक्सर, श्री चन्द्र प्रकाश पाण्डेय राजस्व अधिकारी चौसा, श्रीमती अंकिता वर्मा राजस्व अधिकारी इटाढी, श्रीमती श्रुतिराज राजस्व अधिकारी राजपुर, सुश्री गोल्डी कुमारी राजस्व अधिकारी चक्की, श्री उमाशंकर राय राजस्व कर्मचारी, श्री सत्यनारायण प्रसाद राजस्व कर्मचारी, श्री कृष्ण कुमार राजस्व कर्मचारी, श्री जसवन्त कुमार राजस्व कर्मचारी, श्री प्रकाश कुमार राजस्व कर्मचारी, श्री नरेन्द्र कुमार मण्डल राजस्व कर्मचारी, श्री सुजीत कुमार राजस्व कर्मचारी, श्री संजय कुमार राजस्व कर्मचारी, श्री सुरज कुमार राजस्व कर्मचारी, श्री चंदन कुमार राजस्व कर्मचारी, श्री जय प्रकाश कुमार राजस्व...

(जनशक्ति खबर) डीएम ने आत्मा द्वारा दो दिवसीय किसान मेला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ। कहा आत्मा द्वारा आयोजित किसान मेला किसानों के लिए बेहतर मंच है।

चित्र
(बक्सर) बुधवार को आत्मा बक्सर के द्वारा बाजार समिति के प्रांगण में दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मा द्वारा आयोजित किसान मेला किसानों के लिए बेहतर मंच है । मौके पर आत्मा द्वारा जैविक खेती से संबंधित सेल्फी प्वाईंट बनाया गया था। जिस पर जिला पदाधिकारी ने सेल्फी लेकर जिले के किसानों को संदेश दिया कि जैविक खेती कर अपने स्वास्थ की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। किसान मेला में प्रगतिशील किसानों के द्वारा फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक उत्पाद लाया गया था। जिसके निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कहा कि यहाॅं के किसान अपने उत्कृष्ट उत्पाद के आधार पर बक्सर का नाम राज्य स्तर तक पहुॅंचा सकते है। जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। जिला पदाधिकारी  ने पराली प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पराली अवशेष नहीं विशेष है। किसान इसे जलाने के जगह पर इस्तेमाल करें। स्टाॅल में मदन वाटिका नर्सरी, मनोज मधु उत्पादन केन्द्र, जागृति मशरुम एफपीओ, डुमराॅंव एफपीओ, दियरांचल...

(जनशक्ति खबर) नीतीश कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मिली मंजूरी।

चित्र
  नीतीश कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मिली मंजूरी। पटना:: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। इस मीटिंग में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के जनता के हित में बड़ा फैसला लिया है।नियोजित शिक्षकों के हित में भी बड़ा फैसला हुआ है। बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंज़ूरी मिल गई है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंजूरी दे दी। अब बिहार के सभी नियोजित शिक्षक विशिष्ठ शिक्षक कहलाएंगे। उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित एक मामूली परीक्षा को पास करना होगा। इसके बाद सरकार उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दे देगी। सरकार के इस फैसले से करीब पौने 4 लाख शिक्षकों को लाभ मिलेगा। नियोजित शिक्षकों को तीन मर्तबा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। अगर वे तीन बार परीक्षा में फेल हुए तो फिर सरकार उनपर विचार करेगी। इसके बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई नियमावली की समीक्षा का...