(जनशक्ति खबर) RJD विधायक के बिगड़े बोल, माँ सरस्वती और ब्रह्मा को बताया चरित्रहीन, हिन्दू संगठनों ने मचाया बवाल।

 (पटना) बिहार में राजनीतिक भूचाल उठा हुआ है। ऐसे में इसे और भड़काने का काम राजद के MLA फतेह बहादुर सिंह कुशवाहा ने किया है। उन्होंने सनातन धर्म और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लालू यादव की पार्टी के MLA फतेह ने माँ सरस्वती एवं ब्रह्मा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।


कुशवाहा समाज से ताल्लुक रखने वाले एवं बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से सत्ताधारी राजद के MLA फतेह ने कहा, 'आप ही के ग्रंथ में लिखा हुआ कि सुरसती (सरस्वती) जो है, ब्रह्मा की बेटी है तथा ब्रह्मा जी का अपनी ही पुत्री पर नियत खराब हुआ और उन्होंने (ब्रह्मा) उनके साथ शादी कर लिया। आप खुद समझिए… पूजा किसका होता है, चरित्रवान का या चरित्रहीन का?' राजद MLA ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'ये चरित्रवान-चरित्रहीन वाली बात मैं नहीं बोल रहा हूँ, ये संत कबीरदास ने कहा है। मैं उनका कहा हुआ बात कह रहा हूँ। उन्होंने आगे कहा कि स्कूलों में सरस्वती जी की प्रतिमा नहीं लगाई जानी चाहिए।' बता दें कि माँ सरस्वती को विद्या की देवी कहा जाता है तथा हिन्दू धर्म में उन्हें हर घर में पूजा जाता है।


फतेह ने कहा कि विद्यालयों में सरस्वती जी की प्रतिमा के बजाय सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगानी चाहिए। दरअसल, 7 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती है। इसके आयोजन के लिए राजद MLA फतेह लोगों को निमंत्रण देने पहुँचे थे। इसी के चलते मीडिया से चर्चा के चलते MLA ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की। ये पहली बार नहीं है कि MLA फतेह ने इस प्रकार का बयान दिया है। इससे पहले वो माँ दुर्गा के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने माँ दुर्गा को काल्पनिक बताते हुए कहा था कि देवी दुर्गा का कोई अस्तित्व नहीं है, यह मनगढ़ंत कहानी है। उन्होंने स्वयं को महिषासुर का वंशज बताया था। उन्होंने कहा था कि यदि देवी दुर्गा का अस्तित्व था तो ब्रिटिश हुकूमत के समय उन्होंने क्यों नहीं भारत को बचा लिया।


उन्होंने कहा कि एक ओर हिंदू शास्त्रों में बताया जाता है कि भगवान शंकर ने अन्य देवताओं के साथ आह्वान कर देवी दुर्गा की उत्पत्ति की। एक प्रकार से भगवान


महादेव ने देवी दुर्गा का आविष्कार किया तो इस रिश्ते से देवी दुर्गा भगवान महादेव की पुत्री हुईं। दूसरी तरफ देवी दुर्गा को महागौरी के नाम से भी बुलाया जाता है। ऐसे में गौरी भगवान महादेव की पत्नी थी, तो क्या भगवान शिव ने अपनी पुत्री से विवाह कर लिया था? फतेह बहादुर ने कहा था कि ये सब मनुवादियों की साजिश है। महिषासुर की हत्या करने के लिए दुर्गा का इन सबने इस्तेमाल किया तथा महिषासुर का वध नहीं हत्या हुई। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा था कि ये मनुवादी लोग बताने का काम करेगा कि कौन-सा मैदान में महिषासुर के साथ दुर्गा ने युद्ध किया तथा रात्रि में कौन युद्ध करने जाती थी उसके यहाँ? देवी दुर्गा और भगवान शंकर को लेकर उनके द्वारा कही गई आपत्तिजनक बातों पर खासा हंगामा मचा था। बिहार ही नहीं, कई स्थानों पर हिन्दू संगठनों ने राजद MLA फतेह बहादुर का पुतला जलाया था.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) महाकुंभ भगदड़ में 17 लोगों की मौत,लगभग 80 लोग घायल।

(जनशक्ति खबर) बक्सर की महिला भूलकर पहुंचगई इंदौर,दिमागी हालत ठीक नहीं इस no पर करे संपर्क।

(जनशक्ति खबर) Bihar Land Survey: बिहार के सभी DM की रैंकिंग जारी...कौन 'समाहर्ता' हुए फिसड्डी तो किसने मारी बाजी, सभी 38 डीएम के बारे में जाने।