संदेश

(जनशक्ति खबर) प्यार में पागल बिहार पुलिस के कांस्टेबल ने ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, मार दी गोली।

चित्र
 (मुंगेर) प्यार भी गजब चीज होता है।प्यार में पागल लोग अपनी प्रेमिका को पाने के लिए इस कदर पागल हो जाते है की एक दूसरे को मारने को को उतारू हो जाते है इसी तरह बिहार के मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को बिहार के एक पुलिस कांस्टेबल ने गोरी मार दी. फिर खुद को भी गोली मारकर जान देने की कोशिश की.गोली लगने के बाद घायल अवस्था में युवती को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दुल्हन की रविवार को शादी थी. जिस कारण वह तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी. जानकारी के मुताबिक, गोली मारने वाला कांस्टेबल युवती का प्रेमी था. वह प्रेमिका की शादी को लेकर उससे नाराज था. मामला कस्तूरबा वाटर चौक स्थित ब्यूटी पार्लर का है. पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती को उसी के प्रेमी कांस्टेबल ने गोली मारी. गोली लड़की के बाएं कंधे के पीछे लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर भी बंदूक तानी और फायर करने लगा. लेकिन घबराहट के कारण उसके हाथ से पिस्टल गिर गई.ब्यूटी प...

(जनशक्ति खबर) बलिया: गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, दो दर्जन से ज्यादा लोग डूबे, 4 शव बरामद।

चित्र
 (बलिया) उत्तर प्रदेश के बलिया में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी के माल्देपुर घाट में नाव पलट गई. बलिया जिलाधिकारी ने बताया कि नाव में करीब 40 लोग सवार थे।ओवरलोड होने की वजह से नाव बैठ गई. अभी तक तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं. कुछ लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है. जबकि 20 से 25 लोगों के लापता होने की आशंका है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

(जनशक्ति खबर) अब कैमरे वाला EVM, खींचेगी वोटर की तस्वीर, उँगलियों में भी स्याही मशीन से, ऐसे रुकेगा फर्जी मतदान।

चित्र
  (New Delhi) इलेक्शन कमीशन चुनाव सुधार और फर्जी मतदान रोकने की दिशा में बड़े कदम उठा सकता हैं। (Election Commission plan to stop bogus voting) इसके तहत कमीशन कई नए नियम लागू करने और तकनीकों के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है।चुनाव आयोग एवीएम में कैमरे लगाने और ऊँगली में स्याही के लिए लेजर प्रणाली पर काम कर रहा हैं।आयोग इलेक्ट्रॉनिक वोटर मशीन पर कैमरा फीड करने पर विचार कर रहा हैं। कमीशन का मानना हैं की ईवीएम में लगा कैमरा दोबारा वोटिंग करने पहुंचे व्यक्ति को एआई तकनीक से पहचानकर चुनाव अधिकारी को अलर्ट भेज देगा। इसे कोई भी मतदाता दोबारा मतदान नहीं कर पायेगा और वह चुनाव कर्मियों के पकड़ में आ जायेगा। इसी तरह आयोग मैनुअल तरीके से उँगलियों में स्याही लगाने के नियम बदलने वाली हैं। इसके लिए लेजर प्रणाली पर काम चल रहा हैं। लेजर तकनीक से हेराफेरी रुकेगी। क्योंकि, नाखून पर लेजर स्पॉट बनने के बाद अगर व्यक्ति फिर वोटिंग को आता है तो पकड़ा जाएगा।बता दे की इसी साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इनमे मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना शामिल हैं। इसके ठीक बाद लोकसभा चुनाव भ...

(जनशक्ति खबर) थाने में बंद बच्चों की वायरल तस्वीरों से मची खलबली, नपे थानाध्यक्ष।

चित्र
 थाने में बंद बच्चों की वायरल तस्वीरों से मची खलबली, दिल्ली तक पहुंची बिहार पुलिस के कारनामों की गूंज, एक्शन में आए अफसर।(बैशाली) बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाने में हत्या के आरोपियों के साथ दो बच्चों को चौकीदार के कमरे में बंद करने के मामले में थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम नप गए। एसपी रवि रंजन कुमार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।अन्य मामलों को लेकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है। थाने में बंद बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एटीआर (एक्शन टेकेन रिपोर्ट) तलब की थी। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है। क्या है मामला? दरअसल, बीते 13 मई को हत्या के आरोप में एक पति-पत्नी को अरेस्ट किया गया था। उनके साथ तीन बच्चे भी थे। भूमि विवाद में दो अन्य आरोपियों चकफतेह के सुमंगल राय और महेश राय को भी हिरासत में लिया गया था। उन्हें भी उसी कमरे में बंद किया गया था। ऐसे में सवाल खड़े होने लगे, क्यों​कि कायदे-कानूनों के मुताबिक बच्चों से पुलिस की वर्दी में पूछताछ तक नहीं की जा सकती है। यदि आरोपी महिला है तो उसे भी अलग जगह रखने क...

(जनशक्ति खबर) पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- 'पापा आप प्रेरणा के रूप में मेरे साथ हैं'।

चित्र
  भारत के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की आज यानी 21 मई 2023 को 32वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर हर कोई उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है.ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक प्यार भरा मैसेज लिखकर अपने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. राहुल पिता के विभिन्न पलों की एक वीडियो शेयर करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, 'पापा आप एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, हमेशा मेरे साथ हैं'।वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं' इससे पहले, रविवार सुबह राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वीर भूमि में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. बत...

(जनशक्ति खबर) ड्यूटी के दौरान रील और वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी करवाई।विभाग ने जारी किया आदेश।

चित्र
 (पटना) पुलिसकर्मी अक्सर ड्यूटी के दौरान रील और वीडियो बनाते हुए पाए गए हैं। लेकिन ताजा निर्देशों के मुताबिक, अगर वो फिर से ऐसा करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है और वह अपनी नौकरी भी गंवा सकते हैं।बिहार पुलिस ने इस बारे में राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी जारी की है। बिहार पुलिस ने मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रील और वीडियो बनाने के खिलाफ चेतावनी दी है। इस संबंध में 15 मई को जारी पत्र में सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे रील व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचें। यदि कोई पुलिसकर्मी आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो वह विभागीय कार्रवाई का सामना करने के लिए उत्तरदायी होगा, और अपनी नौकरी भी खो सकता है। पत्र में क्या निर्देश दिया गया? पत्र में कहा गया है कि ऐसा पाया गया है कि कुछ पुलिसकर्मी सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर हथियारों, गोला-बारूद, वर्दी और रहस्यों की अत्यधिक रील बना रहे हैं। यह न केवल उल्लंघन है बल्कि यह उनके काम और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। इसलिए, यह फैसला...

(जनशक्ति खबर) डीएम ने नि:शक्त विवाहित युगल को एक एक लाख रुपए की अनुदान राशि दिए।

चित्र
 (बक्सर) शनिवार को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा पांच नि:शक्त विवाहित युगल को मुख्यमंत्री निशक्त विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का लाभ से संबंधित एक-एक लाख रूपए का सावधी जमा पत्र समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में प्रदान किया गया। लाभान्वित होने वाले लाभुको के नाम इस प्रकार से हैं:- मोहम्मद मोहसिन आलम एवं जरीना खातून बक्सर प्रखंड, सुशील कुमार यादव एवं रूनी कुमारी चौगाई प्रखंड, अनीश कुमार दुबे एवं निशा कुमारी सिमरी प्रखंड, अभिनंदन एवं ममता कुमारी नवानगर प्रखंड एवं अरविंद कुमार यादव एवं सुनीता कुमारी चक्की प्रखंड से शामिल है। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी उपस्थित वर वधु को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विदित हो  कि मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना राज्य के अत्यंत महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जो कि दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। जिला में इस योजना के संचालन हेतु जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग नोडल कार्यालय है एवं लाभ की स्वीकृति जिला पदाधिकारी महोदय के स्तर से प्रदान की जाती है। नि:शक्त विवाहित ...