(जनशक्ति खबर) यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पूछताछ में किया खुलासा, पर्दे के पीछे रहकर एक बड़े राजनेता मदद कर रहे थे।
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पूछताछ में किया खुलासा, पर्दे के पीछे रहकर एक बड़े राजनेता मदद कर रहे थे। पटना: तमिलनाडु प्रकरण में फर्जी भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के मामले को लेकर तमिलनाडु पुलिस और बिहार पुलिस की करवाई जारी है।यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद इओयू ने पटना के बोरिंग रोड स्थित कार्यालय में छापामारी की है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ईओयू की टीम मनीष कश्यप के 'सच तक' के ऑफिस गई। पटना के दादी जी लेन स्थित एक बिल्डिंग में यूट्यूबर का ऑफिस है। टीम ने इसके ऑफिस को पूरी तरह से सर्च किया है। सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान कई तरह के डिजिटल एविडेंस टीम के हाथ लगे हैं और भी कई वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर शेयर किए जाने के सबूत मिले हैं। ये वीडियो किस तरह के हैं? इस बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। वहीं, पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि मनीष कश्यप की मदद बिहार के बड़े नेता कर रहे थे। उसने एक के बाद एक कई राज खोले हैं।तमिलनाडु प्रकरण में जिस तरह के फर्जी वीडियो उसने वायरल किए थे, उसके पीछे किन लोगों ने साथ दिया? इस सवाल का जवाब मनीष कश्यप ने दिया है। रविवार को सूत्...