संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।

चित्र
 (पटना )  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। मंगलवार (04 नवंबर) को पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे।पहले चरण में 6 नवंबर को बिहार की 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। प्रचार अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस समेत कई प्रमुख पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चुनाव प्रचार में जुटे रहे और अपनी-अपनी जीत का दावा किया। बिहार में पहले चरण में मतदान वाले 18 जिले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये 18 जिले हैं - पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा। इन जिलों की विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। इन सीटों पर होगी वोटिं...