(जनशक्ति खबर) बिहार बजट;चुनाव से पहले नीतीश को फिर आई महिलाओं की याद, कर दिया छप्पड़ फाड़ ऐलान, गदगद हो गया पूरा बिहार।

 वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में बिहार का बजट 2025-26 पेश किया। 3.17 लाख करोड़ रुपए के बिहार बजट में कई बड़े ऐलान किए गए। 40 मिनट के बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 52 नई घोषणाएं कीं।पिंक बस में महिलायें


नीतीश सरकार सबसे ज्यादा 60 हजार करोड़ रूपया शिक्षा पर करने जा रही है। स्वास्थ्य सुविधा पर 20 हजार 335 करोड़ खर्च होंगे। महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं हुई है। बिहार की महिलाओं को अब स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की नौकरियों में 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा। उनके लिए पिंक टॉयलेट बनेगा। बड़े शहरों में पिंक बस सर्विस शुरू की जाएगी, जिसमें सिर्फ महिलाएं चढ़ेंगी। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी।स्कॉलरशिप की राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।


MSP पर बिकेगी दाल


इतना ही नहीं किसानों के लिए भी बड़े ऐलान हुए हैं। तिलहन की खेती करने वाले किसानों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। वित्त मंत्री कि सरकार अरहर, मूंग और उड़द की दाल MSP पर खरीदेगी। इसके लिए हर ब्लॉक स्तर पर कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे।


प्लास्टिक विनिर्माण नीति


बिहार में खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025 लाई जाएगी। यह फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बिहार फार्मास्यूटिकल पॉलिसी 2025 लागू की जाएगी। प्लास्टिक विनिर्माण के लिए बिहार प्लास्टिक विनिर्माण नीति को लागू करेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।