(जनशक्ति खबर) बिहार पुलिस ड्राइवर बहाली की नियमावली में फेरबदल।

 उपेन्द्र सिंह का रिपोर्ट: बिहार पुलिस की नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए जरुरी खबर है.अब गृह विभाग ने बिहार पुलिस चालक संवर्ग नियमावली में संशोधन कर दिया है. अब बिहार पुलिस में चालक पद पर बहाली के लिए शारीरि


क दक्षता परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 की जगह कम से कम 40 अंक प्राप्त करना होगा.पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को भी कम से कम 36.5 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को 34 प्रतिशत तथा एससी-एसटी एवं महिला वर्ग अभ्यर्थियों को 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।नियमावली में लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम में हुए बदलाव के तहत सामान्य ज्ञान एवं समसामायिक मुद्दों से संबंधित 60 प्रतिशत प्रश्न पूछे जाएंगे.शेष 40 प्रतिशत प्रश्नों में 20 प्रतिशत मोटर वाहन अधिनियम तथा यातायात चिह्नों एवं संकेतों से संबंधित, जबकि 20 प्रतिशत प्रश्न विभिन्न गाड़ियों के कल-पुर्जे, लुब्रिकेटिंग एवं रखरखाव आदि के सामान्य ज्ञान तथा वाहनों में आने वाली इंजीनियरिंग व तकनीकी त्रुटियों से संबंधित होंगे. टेस्टिंग ट्रैक में जीप एवं कार चलाने को लेकर भी अंकों का पुनर्निर्धारण किया गया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज