(जनशक्ति खबर)बक्सर में कल यानी 28 फरवरी को विश्वामित्र महोत्सव का होगा आयोजन।

(बक्सर) कल यानी बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड बक्सर अंतर्गत विश्वामित्र महोत्सव 2024 का आयोजन किला मैदान बक्सर में किया जा रहा है। इस महोत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत संध्याकालीन 4:00 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से विश्वामित्र महोत्सव की सारी तैयारियां कर ली गई है। कार्यक्रम के आरंभ में स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रस्तुति का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें विश्वास शर्मा (शास्त्रीय गायन), सोनी कुमारी (शास्त्रीय गायन), भावना पाण्डेय (भोजपुरी लोकगीत), गुडु पाठक (बॉलीवुड गीत), दीपक कुमार यादव (सुगम संगीत), आर्यन बाबू (भोजपुरी लोक संगीत), चंदन यादव (सुगम संगीत), शैलेंद्र कुमार (कत्थक नृत्य), रितम दुबे (लोक नृत्य), रंजीत कुमार एकल गीत (भजन), प्रिंस कुमार (एकल बांसुरी वादन) एवं ज्योति कुमारी (एकल लोक गीत) की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद तड़का वध (सिनेमेड...