(जनशक्ति खबर) छात्रों का कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विद्यालय में शिक्षा संवाद का होगा आयोजन।डीएम


(बक्सर) बुधवार को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने हेतु "शिक्षा संवाद" आयोजित करने संबंधी बैठक समाहरणालय परिसर में की गई।

सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जो छात्रों के भविष्य संवारने हेतु जिनकी जानकारी आवश्यक है उसके संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु जिला अंतर्गत सभी 159 हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालय में शिक्षा संवाद का आयोजन 15 जनवरी से 22 जनवरी के बीच किया जाएगा।

रोस्टर के अनुसार वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा चयनित विद्यालयों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का छात्र-छात्राओं के बीच में प्रचार प्रसार करने हेतु कहा गया।

बैठक में  उपस्थित अपर समहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) महाकुंभ भगदड़ में 17 लोगों की मौत,लगभग 80 लोग घायल।

(जनशक्ति खबर) बक्सर की महिला भूलकर पहुंचगई इंदौर,दिमागी हालत ठीक नहीं इस no पर करे संपर्क।

(जनशक्ति खबर) Bihar Land Survey: बिहार के सभी DM की रैंकिंग जारी...कौन 'समाहर्ता' हुए फिसड्डी तो किसने मारी बाजी, सभी 38 डीएम के बारे में जाने।