(जनशक्ति खबर) दानापुर कोर्ट कैंपस में कैदी की गोली मारकर हत्या, बेऊर जेल से पेशी पर आया था।

 ये कैसा बिहार का सुशासन।पुलिस कस्टडी में भी लोग सुरक्षित नही।दानापुर कोर्ट कैंपस में कैदी की गोली मारकर हत्या, बेऊर जेल से पेशी पर आया था।(पटना) बिहार में अब पुलिस कस्टडी में भी लोग सुरक्षित नही। बिहार में हो रही रोज हत्याएं से लोग अपने आप असुरक्षित समझ रहे है। शुक्रवार को दानापुर से दिन दहलानेवाली खबर आई। दानापुर कोर्ट कैंपस में बंदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक कैदी को बेऊर जेल से पेशी के लिए दानापुर सिविल कोर्ट लाया गया था. इसी बीच, अपराधियों ने उसे गोली मार दी.घटना के बाद मौके से भाग रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोग और पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. मृतक कैदी की पहचान अभिषेक कुमार (25) उर्फ छोटे सरकार के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि मृतक कैदी अभिषेक कुमार को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में बेऊर जेल से दानापुर सिविल कोर्ट पेशी के लिए लाया जा रहा था, तभी कोर्ट कैंपस में उसे गोली मारी गई. स्थानीय लोगों की माने तो जैसे ही कैदी (छोटे सरकार) कोर्ट पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके सीने में 6 गोली दाग दी. इस दौरान वो जमीन पर गिर गया. जब तक स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


वहीं घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो बदमाशों को कोर्ट कैंपस में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने दबोच लिया. साथ ही मौके से पुलिस ने पिस्ट


ल और खोखा भी बरामद किया हैं
. वारदात के वक्त मृतक कैदी के साथ पांच पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. इसके बावजूद बदमाशों ने कैदी की दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हत्या कर दी. कोर्ट परिसर में अचानक हुई गोलीबारी से दहशत का माहौल हो गया. घटना की जानकारी मिलने का पटना पश्चिम सिटी एसपी और आसपास के कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।