(जनशक्ति खबर) बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वाधान में एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन।

 (बक्सर) नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्रा


धिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 (बालक/बालिका) U-14/17/19 का आयोजन दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, किला मैदान बक्सर, कला भवन बक्सर एवं नगर भवन बक्सर में आयोजित किया जा रहा है।

खेल के दूसरे दिन एमपी उच्च विद्यालय बक्सर के खेल मैदान में श्री शशांक सिंह नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी की प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

सभी आयोजन स्थल पर मैच जारी है। आज का परिणाम निम्नवत है:-

किला मैदान बक्सर फुटबॉल अंडर 14 (बालक) विजेता मध्य विद्यालय सिमरी

अंडर 17 बालक विजेता संत मेरी स्कूल नया बाजार बक्सर एवं उप विजेता उच्च विद्यालय इटाढ़ी

एमपी उच्च विद्यालय बक्सर का खेल मैदान खो खो बालिका अंडर 14 विजेता एमपी उच्च विद्यालय बक्सर एवं उप विजेता फाउंडेशन स्कूल बक्सर

खो खो बालिका अंडर 17 विजेता एमपी उच्च विद्यालय बक्सर एवं उप विजेता फाउंडेशन स्कूल बक्सर

कबड्डी अंडर 19 विजेता कैंब्रिज स्कूल बक्सर एवं उप विजेता एमपी उच्च विद्यालय बक्सर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।