(जनशक्ति खबर) जब भी बिहार आते हैं अनाप-शनाप बोलते हैं, उनकी किसी बातों पर ध्यान नहीं देता', अमित शाह पर बरसे नीतीश कुमार।

 


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह के बिहार में जनसंबोधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आपलोग अमित शाह की बातों पर ध्यान मत दीजिए।मैं उनकी किसी बात पर ध्यान नहीं देता। जब वो आते हैं तो अनाप-शनाप बोलते हैं। उनके पास बिहार के विकास की कोई जानकारी नहीं है। यहां कितना काम हो रहा है।


कई टीवी समाचार एंकरों के बहिष्कार की इंडिया गठबंधन की घोषणा पर नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं पत्रकारों के समर्थन में हूं। जब सभी को पूर्ण स्वतंत्रता मिलेगी, तो पत्रकार वही लिखेंगे जो उन्हें पसंद है। क्या वे नियंत्रित हैं? क्या मैंने कभी ऐसा किया है? उनका अधिकार है, मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं।


अभी जो लोग केंद्र में हैं उन्होंने कुछ लोगों को नियंत्रित किया है। जो हमारे साथ हैं उन्हें लगा होगा कि कुछ हो रहा है। हालांकि, मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। अगर पत्रकारों को पूरी आजादी है तो वे वही लिखेंगे जो उन्हें पसंद है। सबके अपने अधिकार हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।