(जनशक्ति खबर) बिहार भाजपा नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा , प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी z तो विजय सिन्हा को दी गयी y श्रेणी की सुरक्षा।

 लोकसभा का चुनाव नजदीक आते ही बिहार बीजेपी के कई नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किया गया।


ऐसे में बीजेपी के दो मुख्य नेता और पार्टी के बड़े चेहरे भी है। आपको बता दे की बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।इसके आलावा बिहार विधानसभा के विरोधी दल के नेता विजय सिन्हा की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी z तो विजय सिन्हा को y श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।बिहार विधान  परिषद में नेता विरोधी दल के पद से हटने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की सुरक्षा हटा ली गई थी .सम्राट को इससे पहले राज्य सरकार के तरफ से सुरक्षा दी गई थी। लेकिन, अब इन्हें केंद्र सरकार के तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।सम्राट को सीआरपीएफ की Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं, बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा को अब राज्य सरकार के साथ ही साथ केंद्र सरकार के तरफ से भी सीआरपीएफ की Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सिन्हा अब सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा से घिरे होंगे। इसके आलावा भाजपा विधायक राजू सिंह और विधान पार्षद दिलीप जायसवाल को मिली सीआरपीएफ की X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।


क्या होती है X, Y, Z श्रेणी की सुरक्षा ?। एक्स श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो कमांडों जवानों की तैनाती वीआईपी के साथ की जाती है। इस व्यवस्था के बारे में कहा जा सकता है कि ये एक तरह से पहले स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन अगर अलर्ट गंभीर हो तो इस श्रेणी को छोड़कर वाई श्रेणी या अन्य दूसरे श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाती है। 



इसके आलावा वाई प्लस की व्यवस्था के तहत वीआईपी या संबंधित शख्स की सुरक्षा में 11 कमांडों की तैनाती की जाती है। ये विशेष हथियारों के साथ लैस होते हैंहालांकि उन 11 कमांडों में से करीब पांच जवान स्टेटिक पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए वीआईपी के आवास सहित आसपास रहते हैं, जो तीन शिफ्ट में कार्य करते हैं। जबकि जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 36 जवानों की तैनाती होती है। ये सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़े स्तर का माना जाता है, क्योंकि आज के दौर में बहुत कम ही ऐसे वीआईपी हैं जिन्हे जेड प्लस की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।