(जनशक्ति खबर) लालू प्रसाद यादव फिर जाएंगे जेल? जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, 25 अगस्त को सुनवाई।


 


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर मुश्किलों में फंस सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में उनको मिली जमानत के खिलाफ याचिका दायर कर दी गई है। सीबीआई की तरफ से ये याचिका दायर हुई है जिस पर अब 25 अगस्त को सुनवाई होने जा रही है।चारा घोटाले में ही लालू की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ी हैं, अब कोर्ट से उन्हें राहत मिलती है या झटका, इस पर ही काफी कुछ निर्भर रहने वाला है।


किस मामले में फंसे हैं लालू? 


जानकारी के लिए बता दें कि लालू इस समय जिस मामले में फंसे है, वो चारा घोटाले के अंतर्गत आने वाले डोरंडा कोषागार केस से जुड़ा हुआ है। बड़ी बात ये है कि इस साल 27 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की उस याचिका को खारिज कर दिया था जहां पर मांग की गई थी कि लालू प्रसाद के खिलाफ नोटिस जारी किया जाए। यानी की तब लालू को सर्वोच्च अदालत से बड़ी राहत मिल गई थी। अब फिर उन्हें राहत मिलती है या फिर इस बार सीबीआई की मांग को मान लिया जाता है, ये देखने वाली बात रहेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज