(जनशक्ति खबर) रिश्वत लेते दारोगाजी निगरानी के द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए।

 (औरंगाबाद)रिश्वत लेते दारोगाजी निगरानी के द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए। निगरानी विभाग के द्वारा लगातार करवाई के बाद बिहार के अफसरों के बीच खलबली मचा हुआ है।यही सूबे में रिश्वतखोरी का भी मामला कम सुनने  को मिल रहा है।इस बार मामला औरंगाबाद जिले से जुड़ा है। जहां पटना से पहुंची निगरानी टीम ने गुरुवार को औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष को उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।


बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में एक लड़की के अपहरण मामला सामने आया था, जिसमें दर्ज प्राथमिकी से तीन आरोपितों का नाम हटाने के लिए पैसे की डिमांड की थी, इसी पैसे को लेने के लिए थानाध्यक्ष ने सनोज को बुलाया था। लेकिन सनोज ने इसकी जानकारी निगरानी को दे दी। 


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार।


दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि निगरानी टीम ने उपहारा थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। निगरानी टीम ने इसकी जानकारी औरंगाबाद पुलिस को नहीं दी है। निगरानी टीम थानाध्यक्ष को अरवल ले जाकर पूछताछ कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज