(जनशक्ति खबर) चौगाईं __पानी का लेयर घटा।चपाकल दिया जबाब।पानी के लिए मचा हाहाकार।

 (चौगाईं) पानी का लेयर घटा।चपाकल दिया जबाब।पानी के लिए मचा हाहाकार।इंद्रभगवान से नराजगी से धान की रोपनी नाम मात्र हुई है दूसरे तरफ चौगाईं में पानी का निम्न स्तर हो जाने से बहुत सारे चपाकल बंद हो गया है तो कितने  बंद होने की कगार पर है। जो चपाकल चल भी रहा है वो बूंदे बूंदे यानी ना के बराबर पानी देता है। जिससे ग्रामीण पानी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे है। चौगाई  गांव के नावाडीह मुहल्ले के मेन रोड पर दो चंपा कल बंद हो जाने से प्यासे राहगीर पानी के लिए घूमते रहते है।वही गांव के विभिन्न मुहल्लो में पानी के लेयर घटने से लोग परेशान। सबसे ज्यादा परेशानी उन गरीब लोगो की है जिनके घर समसेबुर नही है।वो अपने प्यास बुझाने के लिए जिनके घर समरसेबुल है उनके घर से पानी लाते है। वही पानी के लेयर जाने से बोरिंग का पानी नही दे रहा है जिससे किसान अपनी धान की रोपनी करने में भगवान भरोसे दिख रहे है।वही पीएचडी विभाग के द्वारा धरातल पर चंपाकल ना के बराबर दिख रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।