(जनशक्ति खबर) नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, कांग्रेस को मिलेगी तवज्जो, दो विधायक बन सकते हैं मंत्री।

 (पटना) 


बिहार में जल्द कैबिनेट का विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी चल रही है। जानकारी मिली कि कांग्रेस कोटे से दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता।नीतीश कुमार कल तक जो कांग्रेस को लेकर चुप्पी साधे हुए थे। वे अब संकेतों में कांग्रेस को लेकर बातें कर रहे हैं। कांग्रेस नेता भी अपनी हिस्सेदारी को लेकर बोल रहे हैं। 


कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने टाइम्स नाउ नवभारत से कहा कि कैबिनेट का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। उनको जो आवश्यकता होगी वो करेंगे। कैबिनेट में कांग्रेस के दो प्रतिनिधि हैं। कांग्रेस नेतृत्व से बात होगी। 


जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि विपक्षी दलों की 12 तारीख को होने वाली बैठक पहले या बाद में भी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। विस्तार होगा यह तय हो गया है। कितने मंत्री बनेंगे यह फैसला महागठबंध में शामिल 6 पार्टियों से बात करने के बाद लिया जाएगा। 


आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इसमें आपत्तिजनक बात नहीं है जब गठबंधन की सरकारें होती हैं तब जो भी सहयोगी दल होता है उनसे पूछा ही जाता है। कितना मंत्रिपरिषद का सदस्य किन दलों से होगा, कितन होगा। ये तो आपस की बात है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज