(जनशक्ति खबर)आनंद मोहन की रिहाई का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जी कृष्णैया की पत्नी ने दायर की याचिका

 


बिहार के कद्दावर नेता आनंद मोहन की रिहाई के बाद मुश्किलें कम होने की नाम नही ले रही है।गोपलगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं. उमा कृष्णैया ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को वापस जेल में डालने की मांग की है.उमा ने बिहार सरकार के नियमों में परिवर्तन के नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग की है. 


दरअसल बिहार सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन कर आनंद मोहन को रिहा किया है. इसके खिलाफ उमा कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.


आनंद मोहन की रिहाई के बाद जी कृष्णैया की पत्नी के साथ ही पूरे परिवार ने इस फैसले का विरोध किया था और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी. उमा कृष्णैया ने कहा था कि हमारे साथ अन्याय हुआ है. आनंद मोहन की रिहाई के फैसले से मैं बहुत दुखी हूं. 


साथ ही उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट से अपील करूंगी कि वापस आनंद मोहन को जेल भेजा जाए. उमा कृष्णैया ने सीएम नीतीश पर जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया था. उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए पूछा था कि आखिर एक क्रिमिनल को जेल से बाहर लाने की क्या जरूरत थी? विदित हो की आनंद मोहन को 27 अप्रैल की अहले सुबह सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया था. आनंद मोहन की रिहाई के बाद से ही इसपर बयानबाजी जारी है. सीएम नीतीश कुमार भी रिहाई को लेकर बयान दे चुके हैं. वहीं बीजेपी लगातार रिहाई पर निशाना साध रही है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज