(जनशक्ति खबर) पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई आकांक्षा दुबे की मौत की वजह, समर सिंह की तलाश में जुटी पुलिस।

  पढ़े उपेन्द्र सिंह का रिपोर्ट--------भोजपूरी एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। 26 मार्च को फांसी के फंदे पर लटकी मिली आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।जिसमें मौत का कारण फंदे पर लटकने को बताया गया है। एक्ट्रेस के शरीर पर भी कोई निशान नहीं मिला हैं। हालांकि, पुलिस को एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड व सिंगर समर सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का शक है। 


समर सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का शक

पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि आकांक्षा दुबे और भोजपुरी सिंगर समर सिंह लिव इन रिलेशन में खे। दोनों वाराणसी के टकटकपुर इलाके में स्थित समर सिंह के घर में ही रहते थे। पुलिस ने संभावना जताई है कि दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा। जिस वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में आ गई होंगी और उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया होगा। पुलिस की मांने तो समर की वजह से आकांक्षा पर मेंटल दबाव पड़ा होगा। 


एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

शक के आधार पर पुलिस की कई टीमें आरोपी समर सिंह को और उसके भाई संजय सिंह की तलाश में जुटी हुई हैं। दोनों ही आकांक्षा की मौत के बाद से फरार हैं। पुलिस के अलावा, आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह और संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।