(जनशक्ति खबर) जनशक्ति के द्वारा वीर सपूत क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को उनकी बलिदान दिवस पर आज पटना के आई ए एम हाल में उनकी बलिदान दिवस मनाया गया।
चंद्रशेखर आजाद के सिद्धांतो को अपनाकर उनका उद्देश्य प्राप्त किया जा सकता हैं: शाहाबादी
(पटना) मां भारती के वीर सपूत क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को उनकी बलिदान दिवस पर आज पटना के आई ए एम हाल में उनकी बलिदान दिवस मनाया गया।
सबसे पहले गायत्री मंत्र के साथ स्मरण कर चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया उनको याद करते हुए उनके सिद्धांतो पर चलने की संकल्प लिया गया। जनशक्ति के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी ने कहा कि आज देश के महान सपूतों को, क्रांतिकारियों को शासन ने भूला दिया हैं, हा सिर्फ औचारिकता के रूप में याद करती हैं। पर सिर्फ औचारिकता से याद करने से उनके उद्देश्यों को पूरा नहीं किया जा सकता। उनके सिद्धांतो को अपनाकर उनके उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता हैं। और आज उनके उद्देश्यों को देश में लागू नहीं किया गया है। इसलिए उनके आदर्शो पर हमलोग को चलना होगा। वहीं संगठन के प्रवक्ता सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की संकल्पों को पूरा करने के लिए उनके सिद्धांतो को अपनाने का संकल्प लें और संघर्ष करें, क्योंकि जब जब सत्ता बेलगाम होता है तो चंद्रशेखर आजाद बनाना पड़ता हैं। और अभी वहीं समय हैं, आज भी सरकार जनता का शोषण ही कर रही हैं। कार्यक्रम में राजू यादव, रजनीश प्रताप सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ