(जनशक्ति खबर) जिस घर की दुल्हन थी उस घर मे चली गयी---नीतीश कुमार से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा, जदयू से नाता तोड़ बनाई नई पार्टी


बिहार की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हो गया है। दरअसल,उपेन्द्र कुशवाहा ने जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। जनता दल (यूनाइटेड) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज सोमवार को नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है।कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी से अलग जो नई पार्टी बनाई है, उसका नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' रखा है। वे खुद नई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक नई राजनीतिक पारी की आज से शुरुआत हो रही है। दो दिनों की बैठक के बाद जो विचार-विमर्श हुए हैं उनके आधार पर फैसला लिया गया है।


सब कुछ न्योछावर करके हाथ मिलाया था: कुशवाहा

नई पार्टी का ऐलान करते हुए कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे आवाज दी तो सब न्योछावर करके पुरानी स्थिति से बचने के लिए हमने हाथ मिलाया था। मैंने उनका साथ स्वीकार किया। सब अच्छा था मगर बाद में बीजेपी गठबंधन से हटकर नए गठबंधन से जुड़े और मैंने यह भी स्वीकारा। मैंने सीएम नीतीश को कहा था कि इस गठबंधन का नेतृत्व आप अपने हाथ रखिएगा। लेकिन बीच में आरजेडी और जेडीयू की डील की चर्चा होने लगी। उन्होंने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के एक नेता को चुना।

मुख्यमंत्री अपने दम पर कार्रवाई करने में असमर्थ 

कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री अपनी मनमर्जी नहीं कर रहे हैं, वे अब अपने आसपास के लोगों के सुझाव के अनुसार काम कर रहे हैं। सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आज अपने दम पर कार्रवाई करने में असमर्थ हैं, क्योंकि उन्होंने कभी उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास नहीं किया। अगर नीतीश कुमार ने उत्तराधिकारी चुना होता, तो उन्हें एक के लिए पड़ोसियों की ओर देखने की जरूरत नहीं होती।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज