(जनशक्ति खबर)22 को नहीं अमित शाह अब 25 को आयेंगे बिहार.

 22 को नहीं अमित शाह अब 25


फरवरी को आएंगे बिहार.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की तारीख में बदलाव किया गया है। वे अब 25 फरवरी को बिहार आएंगे। गृह मंत्री ने इसकी सूचना बिहार भाजपा के नेताओं को दे दी है।


भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि अमित शाह के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में तब्दीली हुई है। पहले वे 22 फरवरी को बिहार आने वाले थे लेकिन अब 25 फरवरी को आएंगे। क्योंकि, 22 को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक निर्धारित है।


उल्लेखनीय है कि इसके पहले अमित शाह दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्होंने पहली बार 23 और 24 सितंबर काे सीमांचल का दौरा किया था। इससे बाद 11 अक्टूबर काे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिताब दियारा आये थे। इन दोनों दौरे से राज्य का सियासी तापमान बढ़ गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज