(जनशक्ति खबर) यात्रीगण कृपया ध्यान दे, सीएम साहब आ रहे है. सीएम काफिले को पास कराने के लिए खोला गया रेलवे गुमटी, 15 मिनट तक ट्रेन को आउटर पर रोका गया:

 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान बुधवार को बक्सर में थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चक्की प्रखंड के हेनवा गांव में महादलित बस्ती का निरीक्षण किया।वहां के लोगों से उन्होंने बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। वहां से लौटने के दौरान सीएम का काफिला रेलवे गुमटी से होकर गुजरा। इस बीच सीएम के काफिले को पास कराने के लिए पूर्वी इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खुला रखा गया। इस दौरान ट्रेनों को भी आउटर पर रोके रखा गया। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को पास कराने के लिए 15 मिनट के लिए ट्रेन को रोक कर रखा गया। इस दौरान पटना-बक्सर सवारी गाड़ी और कामख्या एक्सप्रेस को आउटर पर ही रोक दिया गया। इस कारण ट्रेन यात्रियों कोभारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


गुमटी के गेटमैन से जब ट्रेन को रोके जाने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुजरने वाला है इसलिए आउटर पर ट्रेन को रोका गया है। हालांकि रेलवे की ओर से ट्रेनों को रोके जाने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज