(जनशक्ति खबर)जयंती पर याद किए गए डॉ सचिदानंद सिन्हा(उपेन्द्र सिंह)
(जनशक्ति खबर)जयंती पर याद किए गए डॉ सचिदानंद सिन्हा(उपेन्द्र सिंह)
चौगाईं --- गुरुवार को मुरार हाई स्कूल में बिहार के निर्माण व संविधान निर्मात्री सभा के प्रथम अध्यक्षता व डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की 151 वॉ जयंती पुरे धूमधाम से मनाई है।डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा के प्रतिमा पर समाजसेवी और इलाकाई गणमान्यों ने पुष्प चढ़ाकर इस महान विभूति को याद किए।
कार्यक्रम का अध्यक्षता सुधाकर श्रीवास्तव ने किया। जबकि मंच के संचालन आशुतोष पण्डे ने किया। वही लोगो को संबोधित करते हुए गणमान्यों ने कहा कि मुरार गांव की मिट्टी ने डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा जैसे महान विभूति को जन्म देकर न सिर्फ पूरे बिहार को गौरवान्वित किया। बल्कि, इनकी प्रखर लेखनी और विद्वता से पूरे राष्ट्र में इस गांव का नाम गौरवान्वित हुआ। उक्त बातें मुरार हाई स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को आधुनिक बिहार के निर्माता एवं संविधान के जनक डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा की 151वीं जयंती समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों ने अपने संबोधन में कही। जयंती समारोह में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी तेजबहादुर सुमन, चौगाईं ब्लाक के उपप्रमुख राहुल मेहता, मुरार पंचायत के मुखिया सरवन कुमार, मुरार थानाध्यक्ष रविकान्त प्रसाद ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए संविधान गढ़ना आसान काम नहीं था। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का सौभाग्य है कि इतनी महत्ती भूमिका को निभाने के लिए बनी संविधान सभा के पहले कार्यकारी अध्यक्ष और मुरार की मिट्टी में पले-बढ़े डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा को ही चुना गया। और वक्ताओं ने कहा कि तबीयत खराबी के बाद जिस महान शख्सियत के पटना आवास पर संविधान की मूल प्रति को लाया गया। उस महान हस्ती की प्रतिमा मुरार छोड़कर कहीं नहीं हैं। लोगों ने डॉ.सिन्हा की प्रतिमा बिहार विधानसभा एवं लोकसभा परिसर में लगाने की भी मांग की। इस दौरान बालीशंकर पांडये, उत्तम तिवारी, राकेश कुमार गौतम, नंदलाल पंडित, रवि सिन्हा, अधिवक्ता शिवपूजन लाल, जगदीश सिंह टिंकू सिंह सहित सैकड़ो लोगो उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ