(जनशक्ति खबर)9वी पास तो चपरासी का भी नौकरी नही मिलता।तेजस्वी लालू यादव के बेटे है इसलिए उपमुख्यमंत्री है।पीके।(

 नवी पास तो चपरासी का भी नौकरी नही मिलता।तेजस्वी लालू यादव के बेटे है इसलिए उपमुख्यमंत्री है।पीके।(


पटना)उपेन्द्र सिंह-------बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपनी जनसुराज पदयात्रा पर हैं। इस दौरान वे गांव-गांव जाकर जमीन से जुड़े लोगों से मुलाकात कर रहे हैं ।


प्रशांत किशोर ने परिवारवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा, लालू जी का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री है, अगर आपका बच्चा 9वीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी?


साथ ही उन्होंने पलायन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि 6 महीने से 1 साल के भीतर वैसे सभी युवाओं को बिहार वापस लाने का प्रयास करेंगे जो रोजगार के अभाव में परिवार से दूर रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली-मुंबई में काम करते हैं।


उल्लेखनीय है कि जन सुराज पदयात्रा के छठवें दिन शुक्रवार को प्रशांत किशोर पश्चिम चंपारण जिले के जमुनिया से चलकर डूमरापुर पहुंचे।


इस दौरान वे और उनके साथ चल रहे सैकड़ों पदयात्रियों ने लगभग 15 किमी का सफर पैदल चलकर तय किया। किशोर इस यात्रा के दौरान 3500 किमी का सफर तय करने वाले हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।