(जनशक्ति खबर)डीएम ने बिहार लोक शिकायत के मामले की सुनवाई ।

 


(बक्सर)गुरुवार को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलार्थियों द्वारा द्वितीय अपील वाद की सुनवाई कार्यालय कक्ष में की गई। कुल 15 मामलों में से 10 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं 05 सेवा शिकायत निवारण अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई। कुल 15 मामलों में से 07 लोक शिकायत के मामलों का निष्पादन एवं 01 सेवा शिकायत निवारण अपील के मामलों का निष्पादन किया गया। सुनवाई के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, स्थापना उप समाहर्त बक्सर, जिलाईपंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, नगर थाना बक्सर, नया भोजपुर थाना एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी इटाढ़ी, डुमराव, ब्रह्मपुर एवं थानाध्यक्ष इटाढ़ी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज