(जनशक्ति खबर)चोरी की है बोलेरो से जा रही गांजे की खेप को पुलिस ने पकड़ा।सात तस्कर गिरफ्तार।

 (बक्सर) चोरी की है बोलेरो से जा रही गांजे की खेप को पुलिस ने पकड़ा।सात तस्कर गिरफ्तार।


(उपेन्द्र सिंह)------

_इस समय बिहार के बक्सर पुलिस बिलकुल फोरम में देखने को मिल रही है।लगतार तस्करो की गिरफ्तारी हो रही।एसपी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बहुत अच्छी काम कर रही है। इससमय बक्सर पुलिस तस्करो की हर मनसूब पर पानी फेर रही है।

शुक्रवार को भी जिले की मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक बोलेरो में नीचे से ऊपर तक छुपा कर रखी है 121 10. 407 किलोग्राम गांजा के साथ मादक पदार्थों के सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। सभी तस्कर अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं तथा इनके तार उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर झारखंड तक है। तस्करों ने गांजा की यह खेप यूपी नंबर के चोरी की एक बोलेरो वाहन जिसका नंबर यूपी 32 एलआर 8086 में सीट के नीचे बने स्पेशल तहखाना से लेकर बोलेरो की सीलिंग के ऊपर तक छिपा कर रखा गया था। लेकिन की सूचना पर पुलिस ने वाहन को ख्वाजा एक्सेप्ट करने के साथी मौके से 5 तथा बाद में दो अन्य तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों के तस्कर यूपी के गाजीपुर से एक बोलेरो में गांजा की बड़ी खेप लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी। एसपी ने तत्काल बक्सर के प्रशिक्षु डीएसपी अमरनाथ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। यह टीम कर्मनाशा नदी से 200 मीटर पूरब वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी गाजीपुर की तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन आती दिखाई दी। पुलिस ने इस वाहन को रुकवा तलाशी ली तो बोलेरो के सीलिंग में पीले रंग के प्लास्टिक टेप से सटाकर छिपाए गए 25 बंडल, बीच वाला सीट पर 5 पैकेट तथा नीचे वाले सीट के तहखाने में छिपाकर रखे गए 7 बंडल समय कुल 37 बंडल में 121. 407 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन के अंदर से भोजपुर जिला के सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैन छपरा गांव के कमल कुमार सिंह पिता अभिमन्यु सिंह, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के राजकुमार शर्मा पिता सुरेश शर्मा तथा अशोक कुमार पाल पिता राजनाथ पाल, औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामोबरिया गांव के रवि कुमार सिंह तथा राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गौधरा के संतोष कम पर पिता स्वर्गीय रामविलास कम कर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी अभय कुमार सिंह पिता सुनील सिंह तथा इसी थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी अरुण कुमार पिता यमुना यादव को भी पकड़ा है। मादक पदार्थों के तस्करों को दबोचने वाली टीम में प्रशिक्षु डीएसपी अमरनाथ, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमित कुमार, डीआईयू बक्सर के प्रभारी राजेश मालाकार, रंजीत कुमार संजीव शर्मा प्रियंका कुमारी  पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही डीआईयू की टीम शामिल थी। Daily news  Zee News NEWS 18 न्यूज इंडिया आम आदमी पार्टी AAP (मंडी)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) महाकुंभ भगदड़ में 17 लोगों की मौत,लगभग 80 लोग घायल।

(जनशक्ति खबर) बक्सर की महिला भूलकर पहुंचगई इंदौर,दिमागी हालत ठीक नहीं इस no पर करे संपर्क।

(जनशक्ति खबर) Bihar Land Survey: बिहार के सभी DM की रैंकिंग जारी...कौन 'समाहर्ता' हुए फिसड्डी तो किसने मारी बाजी, सभी 38 डीएम के बारे में जाने।