(जनशक्ति खबर) सड़क हादसे में झारखंड पुलिस जवान का मौत।गांव में मचा कोहराम।


बक्सर।(उपेन्द्र सिंह) बाइक से जा रहे रघुनाथपुर बाज़ार करने झारखंड पुलिस के जवान को बाइक दुर्घटना में हुयी मौत।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के शाम जिले के ब्रह्मपुर थाना के कैथी गांव के नन्दजी सिंह का 38 बर्षीय पुत्र हरेन्द्र सिंह रघुनाथपुर बाज़ार में बाज़ार करने बाइक से जा रहे थे।जहाँ कैथी गांव के पास बाइक का संतुलन खराब हो गया।जिससे  बाइक से गिर पड़े।ग्रामीणों की सूचना पर परिवार वाले ने आनन फानन  आरा के निजी अस्पताल में ले गए।दिमाग में चोट होने के कारण अस्पताल में उनकी मौत हो गई।वो झारखंड के हजारीबाग में आर्मड पुलिस में तैनात था। परिवार वाले के माने तो शनिवार के ही दिन छुटी पर अपने गांव आए थे।वो चार भाइयों में बड़ा था।उनकी एक पूत और दो पुत्री है। गांव में छाया मातम------कमाव पुत्र के मरे जाने से पिता नन्दजी सिंह का रोते रोते बुरा हाल था।वही गांव में घटना मिलते ही मातम का माहौल है।गांव वाले की माने मिर्तक हरेन्द्र सिंह नौकरी में रहते हुए भी गांव के सामाजिक कार्यो में रूचि लेते थे।वो बहुत ही नेक दिल के थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज