संदेश

(जनशक्ति खबर) पहलगाम हमला सरकार की साजिश थी', कहने वाले विधायक अमीनुल इस्लाम गिरफ्तार।

चित्र
असम  के एक विधायक को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों पर साजिश वाली कथित टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया है। विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम ने कल (बुधवार, 23 अप्रैल को) दावा किया था कि फरवरी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर हुआ आत्मघाती हमला और पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या 'सरकार की साजिश' थी।असम की नागांव पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमीनुल इस्लाम की टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। असम पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ढींग विधायक अमीनुल इस्लाम द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए भ्रामक और भड़काऊ बयान के आधार पर, जो वायरल हो गया था और जिससे प्रतिकूल स्थिति पैदा होने की संभावना थी, नागांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 152/196/197(1)/113(3)/352/ 353 के तहत अपराध के लिए एक मामला 347/25 दर्ज किया है और उन्हें तदनुसार गिरफ्तार किया गया है।"

(जनशक्ति खबर) इंसानियत आज भी जिंदा है 👏ये हैं टी अंबाजगेन कलेक्टर साहब ,धन्य है वे माँ बाप जिन्होंने इन्हे मानव सेवा के संस्कार दिए.!

चित्र
  पढ़े एक कलक्टर का दरिया दिल 80 साल की बूढ़ी माता घर में बिल्कुल अकेली। कई दिनों से भूखी। बीमार अवस्था में पड़ी हुई। खाना-पीना और ठीक से उठना-बैठना भी दूभर। हर पल भगवान से उठा लेने की फरियाद करती हुई, खबर तमिलनाडु के करूर जिले के कलेक्टर टी अंबाजगेन के कानों में पहुंचती है। दरियादिल यह आइएएस अफसर पत्नी से खाना बनवाता है फिर टिफिन में लेकर निकल पड़ता है वृद्धा के चिन्नमालनिकिकेन पट्टी स्थित झोपड़ी में। जिस बूढ़ी माता से पास-पड़ोस के लोग आंखें फेरे हुए थे, कुछ ही पल में उनकी झोपड़ी के सामने जिले का सबसे रसूखदार अफसर मेहमान के तौर पर खड़ा नजर आता है, वृद्धा समझ नहीं पातीं क्या माजरा है डीएम कहते हैं-माता जी आपके लिए घर से खाना लाया हूं, चलिए खाते हैं। वृद्धा के घर ठीक से बर्तन भी नहीं होते तो वह कहतीं हैं साहब हम तो केले के पत्ते पर ही खाते हैं। डी एम कहते हैं-अति उत्तम। आज मैं भी केले के पत्ते पर खाऊंगा, किस्सा यही खत्म नहीं होता चलते-चलते डीएम वृद्धावस्था की पेंशन के कागजात सौंपते हैं। कहते हैं कि आपको बैंक तक आने की जरूरत नहीं होगी, घर पर ही पेंशन मिलेगी डीएम गाड़ी में बैठकर चले ज...

(जनशक्ति खबर) अब गाड़ियों के हार्न से आएगी तबले, ढोलक और बांसुरी की आवाज, मोदी सरकार बनाने जा रही है कानून! गडकरी ने किया ऐलान।

चित्र
 ( पटना) आने वाले दिनों में हो सकता है कि आपकी गाड़ी के हार्न से ढोलक या बांसुरी की धुन सुनाई दे। इस बात की कोशिश मोदी सरकार कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि भारत इस समय दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार है और उन्होंने बताया कि 2014 में भारत का वाहन क्षेत्र का 14 लाख करोड़ रुपये का था, ये अब बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन ही हैं। क्या बोले गडकरी? केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि वह एक ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। गडकरी ने एक समारोह में कहा, ”मैं एक ऐसा कानून बनाने की योजना बना रहा हूं कि सभी वाहनों के हॉर्न भारतीय संगीत वाद्ययं त्रों पर आधारित हों, ताकि उन्...

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

चित्र
  यूपी के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटी की शादी से पहले उसकी मां ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला घर से करीब 3.5 लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात भी साथ ले गई।अब यह सास-दामाद की 'लव स्टोरी' इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और सर्विलांस के जरिए दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में ट्रेस की गई है। पीड़ित पति जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह 16 अप्रैल को होने वाली बेटी की शादी के सिलसिले में अपने रिश्तेदारों को कार्ड देने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने उसे साली के घर कार्ड देने भेजा। जब वह वापस लौटा तो घर पर उसकी पत्नी गायब थी। पहले तो लगा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लेकिन जब सभी जगह पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। परेशान होकर उसने मडराक थाने में पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर दी। जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसकी पत्नी और होने वाला दामाद काफी अधिक फोन पर बातचीत कर रहे थे। संदेह होने पर भी शादी पास होने की वजह से उसने...

(जनशक्ति खबर) 22 की उम्र में बनीं IPS अब 28 की आयु में दें दिया इस्तीफा, कौन हैं बिहार की 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा।

चित्र
 ( पटना ) बिहार कैडर(Bihar Cadre) की आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि काम्या मिश्रा ने बीते साल अगस्त में पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया था.इसके बाद लंबी छुट्टियों पर चली गईं थीं. वहीं, अब उनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है. वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं. काम्या मिश्रा का इस्तीफा इन दिनों सुर्खियों में आ गया है. क्योंकि वह अभी सिर्फ 28 साल की हैं. उन्होंने सिर्फ 22 साल की आयु में सिविल सर्विसेज क्रैक कर लिया था. इससे पहले पिछले दिनों बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने भी इस्तीफा दे दिया था. काम्या मिश्रा ने 2019 में यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम को क्रैक किया था. उन्हें देश में 172वीं रैंक मिली थी. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की है. शुरू में काम्या को हिमाचल कैडर मिला था. हालांकि बाद में उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में कर दिया गया. पति भी हैं आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस अधिकारी हैं. सरोज 2022 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं. दोनों राजस्थान के...

(जनशक्ति खबर)बधाई हो..: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज भरेगी रफ्तार; जानिए 110 KM स्पीड से दौड़ने वाली रेलगाड़ी की खासियत

चित्र
  भारतवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बधाई हो...वर्षों का इंतजार अब खत्म हुआ। देश (India) की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सोमवार (31 मार्च) को दौड़ेगी। दिल्ली डिवीजन के 89 किमी लंबे जींद-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन रफ्तार भरेगी।ट्रायल रन के बाद ट्रेन को नियमित दौड़ाया जाएगा। नई तकनीक के साथ भारत ग्रीन मोबिलिटी को अपनाने वाले जर्मनी, फ्रांस, चीन जैसे खास देशों में शामिल हो जाएगा। आइए जानते हैं हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत।जानिए हाइड्रोजन की खासियत हाइड्रोजन ट्रेनों में बिजली बचाने वाली HOG तकनीक और LED लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है। कम बिजली खर्च करने वाले उपकरण और पेड़ भी लगाए जाते हैं। रेलवे स्टेशनों और जमीन पर सोलर प्लांट भी लगे हैं। हाइड्रोजन ट्रेनें पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं। इनसे प्रदूषण बिल्कुल नहीं होता है। यह रेलवे के उस लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा, जिसके तहत वह 2030 तक खुद को 'नेट ज़ीरो कार्बन एमिटर' बनाना चाहता है। 2,638 यात्री कर सकते हैं सफर रेलवे के मुताबिक, ट्रेन 110 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। ट्रेन में 8 कोच होंगे। 2,638 यात्री ट्रेन में सफर कर सकते हैं। इंजन क...

(जनशक्ति खबर) बाराबंकी के डिस्ट्रिक्ट जज पंकज कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन।

चित्र
  30 जून को होने वाले थे रिटायर,यूपी में बाराबंकी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह (Barabanki District and Sessions Judge Pankaj Kumar Singh) का शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे हृदयगति रुकने (Heart Attack) से आकस्मिक निधन हो गया।8 जुलाई 2024 से जिला जज बाराबंकी के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे करीब 60 वर्षीय जिला जज पंकज सिंह आगामी 30 जून 2025 को रिटायर होने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं समेत कचहरी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी पंकज सिंह साल 2011 में एडीजे के तौर पर न्यायायिक सेवा में आए थे। जनपद बाराबंकी में तैनाती से पहले वह उन्नाव, आगरा, लखनऊ और बुलंदशहर समेत अन्य जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई (District Bar Association President Hishal Bari Kidwai) ने कहा कि न्यायपालिका में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो अपने कार्यों से एक अमिट छाप छोड़ जाते हैं। जिला जज पंकज सिंह उन्हीं में से एक थे। न्याय के प्रति उनका समर्पण...