(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।
(पटना) आज पूरा देश विजयादशमी का त्योहार मना रहा है. जगह-जगह मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. रावण दहन की तैयारी की जा रही है. लेकिन इस पूजा-पाठ के बीच बिहार के दरभंगा से एक ऐसी दुर्घटना सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी.दरभंगा में एक मां ने अपने बच्चे के शव को मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने रखा और चित्कार लगाते हुए कहने लगी कि मां मेरे बेटे को लौटा दो. दरअसल दरभंगा में दुर्गा पूजा पंडाल में लगे बांस-बल्ले में करंट आने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद उसकी मां बच्चे के शव को मां की प्रतिमा के सामने रखकर गुहार लगाने लगी. देवी प्रतिमा के सामने बेटे की लाश रखकर गुहार लगा रही थी मां पंडाल से एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें बच्चे की मां बेटे को जिंदा करने की गुहार लगाती दिख रही है. बच्चे के शव को मां के सामने रखकर मां रो-रोकर दोनों हाथ उठाकर दुर्गा जी गुहार लगाने लगी. वो कह रही थी, अरे मां... बेटा तो तेरे दर्शन करने आया था. तेरी पूजा करने आए थे, फिर मेरे बच्चे को क्यों छीन लिया? मेरे बेटे को लौटा दो. मेरे बेटे को जिंदा कर दो. दरभंगा के आजमनगर का मामला, करंट से हुई...